
किशनगंज: क़ुर्तुबा इंस्टीट्यूट के छात्र शग़फ़ सरवर को ब्राइट ब्रेन नेशनल टैलेंट हंट 2025 में प्रथम पुरस्कार
बिशनपुर। बेंगलुरु की एक शैक्षणिक संस्था ऑक्टाडो इंटरनेशन द्वारा बेंगलुरु में किशनगंज: क़ुर्तुबा इंस्टीट्यूट के छात्र शग़फ़ सरवर को ब्राइट ब्रेन नेश
बिशनपुर। बेंगलुरु की एक शैक्षणिक संस्था ऑक्टाडो इंटरनेशन द्वारा बेंगलुरु में आयोजित ब्राइट ब्रेन नेशनल टेनेंट हंट 2025 में कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत अंतर्गत अवस्थित क़ुर्तुबा इंस्टीट्यूट, रुहिया काशिबाड़ी के कक्षा 8 के छात्र शग़फ़ सरवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 छात्र सहभागी बने। प्रतियोगिता के पहले और दूसरे चरण ऑनलाइन संपन्न हुए, जिनमें सफल प्रतिभागियों में से केवल 8 विद्यार्थी अंतिम चरण के लिए चयनित किए गए।
अंतिम चरण में शग़फ़ सरवर ने अपने ज्ञान और क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र को सम्मानस्वरूप मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र तथा ₹25 हजार की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। शाग़फ़ सरवर कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के डहुआबारी गांव निवासी गयास सरवर और ज़ीनत नाशेह के पुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं स्थानीय क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है।कुर्तूबा इंस्टीट्यूट के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने शग़फ़ सरवर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




