
शाम में तिलकामांझी से जीरोमाइल तक एक घंटा तक लगा भीषण जाम
नामांकन में जुटने वाली भीड़ के कारण दिन भर लगता रहा जाम वेरायटी चौक
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। शुक्रवार शाम तिलकामांझी में एक घंटा से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। जाम का काफिला घंटाघर चौक से लेकर लोहिया पुल तक पहुंच गया था। दस कदम पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं थी। अचानक लगे इस भीषण के बाद लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जाम लगने की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने स्वयं पहुंच कर मोर्चा संभाला। इसके बाद धीरे धीरे जाम हट पाया। तिलकामांझी से जेल रोड के बीच में 7:00 बजे के करीब भयंकर जाम था। चौक के आसपास लगी दुकानों में खरीदारी करने के लिए भीड़ जमी थी।

वहीं साफ सफाई को लेकर एक हाईवा भी जवारीपुर के पास फंस गया था। नामांकन को लेकर आ रही भीड़ की वजह से भी कचहरी चौक से घंटाघर मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति रही। दोपहर में गाड़ियों की कतार लग गई। वहीं शाम में खरीदारी को लेकर बाजार में वेरायटी चौक से लेकर खलीफाबाग के बीच जबरदस्त भीड़ रही, जिसके कारण पैदल चलने वाले लोगों और रिक्शा चालकों को काफी परेशानी हुई। सड़क पर दुकान लगने की वजह से रोड की चौड़ाई कम हो गई इसकी वजह से यह हो रहा है। दिन में भी तातारपुर से लेकर स्टेशन चौक तक दोपहर दो बजे करीब भीषण जाम लगा रहा। कुछ दिनों से जीरोमाइल के समीप सुबह के समय ही जाम लग रहा है। जाम के कारण कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद भी शहरी क्षेत्र में जाम लग रहा है। शुक्रवार को विक्रमशिला पकड़ने के लिए नाथनगर से आ रहे बलराम कुमार मंडल और मो मुनव्वर आलम ने बताया कि तातारपुर चौक से लेकर स्टेशन चौक तक सुबह 11 बजे से ही भीषण जाम लगा हुआ था। जाम के कारण विक्रमशिला ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल जाना पड़ा। यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जाम लगने की सूचना पर तुरंत जाम हटा दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




