मुंगेर के धरहरा में आंधी-बारिश का कहर, कई घर ध्वस्त
धरहरा से प्रवीण कुमार की रिपोर्ट सोमवार की शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार

धरहरा से प्रवीण कुमार की रिपोर्ट सोमवार की शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। कुछ ही देर में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली व्यवस्था चरमरा गई और कच्चे मकान ढह गए।खजुरिया गांव में तेज हवा के कारण बिजली का ट्रांसफार्मर गिर पड़ा, जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। वहीं, धरहरा स्थित काली मंदिर परिसर में पीपल का विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ का तना मंदिर पर गिरने से मंदिर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही धरहरा-वसौनी मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे आवागमन घंटों तक प्रभावित रहा।खरांट
गांव में आंधी का सबसे ज्यादा असर देखा गया। यहां बौधू सदा, विनोद सदा और उदय सदा के मिट्टी और करकट से बने घर तेज हवा में ढह गए। इस दौरान मलबे में दबकर मोनी देवी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि घर में रखा अनाज और अन्य सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया है, जिससे उनके सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने और ग्रामीणो ने बिजली व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


