सुपौल: गर्भवती महिला सहित दो घायल, बुलेट चालक फरार

Apr 07, 2026 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

राघोपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बुलेट चालक ने रॉन्ग साइड से आकर दो बाइकों को टक्कर मारी और फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सुपौल: गर्भवती महिला सहित दो घायल, बुलेट चालक फरार

राघोपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक गर्भवती महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार बुलेट चालक ने रॉन्ग साइड से आकर दो बाइकों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, भापटीयाही थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड 4 निवासी सचिन कुमार अपनी बहन जयंती कुमारी को परीक्षा दिलवाने केएन डिग्री कॉलेज जा रहे थे। राघोपुर ओवरब्रिज पर पहुंचते ही रॉन्ग साइड से आ रहे एक बुलेट चालक ने उनकी बाइक (BR 50 AJ 1970) को जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में सचिन और जयंती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल जयंती कुमारी गर्भवती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलेट चालक ने सचिन और जयंती की बाइक को टक्कर मारने के बाद एक और बाइक को भी टक्कर मारी और फिर अपनी बुलेट लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया। मौके पर मौजूद डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि जयंती कुमारी और सचिन कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया है। गर्भवती जयंती कुमारी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सचिन कुमार के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज चल रहा है। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और दो क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बुलेट चालक की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।