चांयचक ममलखा में गंगा कटाव जारी, खेत और पेड़ कटे
सबौर संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ममलखा पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह और सात चांयचक गांव

प्रखंड क्षेत्र के ममलखा पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह और सात चांयचक गांव में गंगा कटाव लगातार जारी है। रुक-रुक कर भीषण कटाव हो रही है। शनिवार को भी चांयचक के पूर्वी हिस्से में कटाव में 100 फीट लंबा 20 फीट चौड़ा खेत और कुछ बांध कटकर गंगा में समा गया। इसके अलावा पेड़ भी कटकर समा रहे हैं। पुरानी मसाढ़ू से लेकर चांयचक तक खेतों के कटाव के साथ अब लोगों के घर भी कटाव की जद में आ चुके हैं। चांयचक और पुरानी मसाढ़ू निवासी विकास कुमार, वार्ड सदस्य अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पुरानी मसाढ़ू से लेकर चांयचक तक लगभग ढाई किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी तक कटाव हो रही है। भागलपुर प्रमंडलीय बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनिय अभियंता आलोक कुमार ने कहा कि गंगा कटाव निरोधी जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


