200 बीघा जमीन में लगी फसल पूरी तरह से नष्ट

200 बीघा जमीन में लगी फसल पूरी तरह से नष्ट

संक्षेप:

सबौर के अमदाढ़ बहियार में बाढ़ के पानी से मकई की फसल बर्बाद पूरे क्षेत्र

Nov 05, 2025 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

प्रखंड क्षेत्र के अमदाढ़ बहियार में 200 बीघा जमीन में लगी मकई की फसल लगातार पानी में रहने के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों ने ऊपरी इलाके से पानी उतरने के बाद मकई रोपी थी, जिसमें पौधा भी हो गया था। लेकिन हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश के बाद खेतों में लगी मकई की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। मकई की खेती नष्ट होने के साथ-साथ अब इन क्षेत्रों में हजारों एकड़ भूमि में रबी फसल जैसे गेहूं, चना, मसूर, सरसों की बुआई भी विगत कुछ माह तक संभव नहीं हो पाएगी। पूरे क्षेत्र में अभी भी तीन फीट से अधिक पानी फैला हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसान मो. तुफैल, कलीम, अंजरुल सहित अन्य किसानों ने कहा कि खेतों में मकई की फसल लगाई थी, फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन बारिश एवं लगातार पानी खेतों में बढ़ जाने के कारण फसल पूरी तरह गलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा 1000 से अधिक एकड़ जमीन में पानी फैला हुआ है, जहां रबी फसल भी नहीं हो पाएगी। हमलोग शुरुआत में ही रबी फसल की बुआई कर देते थे, अब यह भी संभव नहीं है। विगत तीन साल से गंगा की बाढ़ के पानी के कारण फसल नहीं हो पा रही है। सबौर प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार पाल ने कहा कि यदि फसल नष्ट हुई है तो इसकी जांच करवायी जाएगी। किसी प्रकार की समस्या है तो किसान कार्यालय में मिलें और नुकसान को लेकर आवेदन दें। सरकार की हर योजना एवं किसानों को मिलने वाले लाभ भी किसानों तक पहुंचाए जाएंगे तथा सहायता दिलवाई जाएगी।