विक्रमशिला सेतु पर धीमा हुआ वाहनों का परिचालन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में तेज आंधी और बारिश के कारण विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। मंगलवार को शाम 3 बजे से 9 बजे तक, 4.50 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो घंटे से अधिक समय लगा। जाम की स्थिति से शहरी क्षेत्र में भी दिक्कतें आईं। यातायात पुलिस ने स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया।

विक्रमशिला सेतु पर धीमा हुआ वाहनों का परिचालन

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तेज आंधी बारिश का असर विक्रमशिला सेतु पर चलने वाले वाहनों के आवागमन पर भी पड़ा। मंगलवार की शाम को तीन बजे से नौ बजे तक सेतु पर वाहनों का परिचालन काफी मंथर गति से हुआ। इस वजह से महज 4.50 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो घंटे से अधिक का समय लग रहा था। दरअसल, सेतु पर गाड़ियों के आवागमन को लेकर एक तरफ से 15 मिनट गाड़ियों को रोक कर परिचालन करवाया जा रहा है। लेकिन जाम के कारण लोगों को एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। सेतु पर लगे जाम का सीधा असर शहरी क्षेत्र में भी दिख रहा था।

जीरो माइल से सबौर की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर भी भीषण जाम लगा था। तैनात सिपाही जाम हटाने का प्रयास में लगे रहे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।कामकाजी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सेतु पर गाड़ियों का परिचालन थोड़ी देर के लिए धीमा हुआ था। इसके बाद यातायात परिचालन सामान्य हो गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।