कड़ी धूप और उमसभरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित, दोपहर में सड़कें रहीं वीरान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सिमरी बख्तियारपुर में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों में सन्नाटा है। लोग घरों में भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। मौसम विभाग से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

कड़ी धूप और उमसभरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित, दोपहर में सड़कें रहीं वीरान

सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और उमसभरे मौसम ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान नजर आए। दोपहर होते-होते गर्मी का प्रकोप इतना बढ़ गया कि बाजारों और प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसर गया तथा सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई। गर्मी के कारण घरों में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोगों का कहना है कि पंखों से भी ठंडी हवा के बजाय गर्म हवा निकल रही है, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ गई है।

खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग इस मौसम से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज धूप और उमस के कारण दैनिक कार्यों के निष्पादन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय अधिकांश लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा फिलहाल गर्मी से तत्काल राहत के संकेत नहीं मिलने के कारण लोगों की परेशानी बनी हुई है। ऐसे में क्षेत्रवासी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।