Bhagalpur News: पीरपैंती: जलस्तर में कमी, परेशानी नहीं घटी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पीरपैंती के दियारा क्षेत्र में 15 पंचायतों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। गांव, टोला, सड़कें पानी से भरी हुई हैं। लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और नाव ही एकमात्र साधन है। किराया बढ़ने से भी लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्कूल और वैकल्पिक रास्ते भी पानी में डूब गए हैं।

Bhagalpur News: पीरपैंती: जलस्तर में कमी, परेशानी नहीं घटी

Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। दियारा क्षेत्र के 15 पंचायतों में भीषण बाढ़ की स्थिति है। गांव, टोला, सड़क, पानी से भर गया है। शुक्रवार से पानी घट रहा है। फिर भी परेशानी कम नहीं हुई है। घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। एक मात्र रास्ता नौका है, जो विभिन्न स्थानों पर प्रशाशन द्वारा भी चलाई जा रही है। काफी संख्या में लोग निजी नाव भी चला रहे हैं। रसीदपुर, खुशहालपुर, सीमाना तथा कटिहार जिले के बकिया दियारा जा रहे लोगों ने बताया कि नाव चालक अधिक किराया मांगते हैं, जबकि अभी हम बाढ़ में डूबे हुए हैं। परेशानियां झेल रहे हैं।

दूसरी तरफ खवासपुर, एकचारी, दियारा, टपूआ, बाबूपुर, बाखरपुर आदि में भी नाव ही सहारा रह गया है। टपूआ में स्कूल पानी से भर गया है। चौखंडी दियारा में वैकल्पिक रास्ता पानी में डूब जाने से दियारा वासियों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। मिर्जाचौकी झारखंड के रास्ते से आना पड़ रहा है। लोग दैनिक मजदूरी करने तथा मवेशी का चारा लाने भी नहीं आ जा पा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: पीरपैंती: जलस्तर में कमी, परेशानी नहीं घटी