Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSevere Flooding Affects NH 80 in Nathnagar Displaces Families
दोगच्छी: एनएच 80 के पास भी चढ़ा बाढ़ का पानी, विस्थापितों ने एनएच पर बनाया अपना आशियाना

दोगच्छी: एनएच 80 के पास भी चढ़ा बाढ़ का पानी, विस्थापितों ने एनएच पर बनाया अपना आशियाना

संक्षेप:

नाथनगर के दियारा क्षेत्र के बाद अब शहरी क्षेत्रों के एनएच 80 पर भी बाढ़ का पानी बह रहा है। दोगच्छी के पास एनएच 80 पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिससे बड़ी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। 50 से अधिक...

Aug 11, 2025 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नाथनगर के दियारा क्षेत्र के बाद अब शहरी क्षेत्रों के एनएच 80 पर भी बाढ़ के पानी की तेज धार बह रही है। रविवार को तो दोगच्छी के पास एनएच 80 पर बाढ़ का पानी चढ़ गया। भवनाथपुर के बाद अब दोगच्छी बायपास चौक पर नाथनगर पुलिस ने बड़ी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। एनएच 80 किनारे करीब 50 से अधिक विस्थापितों के परिवार शरण लिए हुए है। विस्थापित अपने मवेशी लेकर एनएच 80 किनारे रहने को विवश है। वहीं सीओ रजनीश कुमार ने सभी विस्थापितों से बाढ़ राहत शिविर में रहने की अपील की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीओ ने बताया कि शिविर में बिजली, पानी, शौचालय और दो टाइम का पका हुआ भोजन सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।