Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSevere Flood in Kadhagola Barari Block Faces Crisis as 3000 Homes Affected
कटिहार: बरारी के 6 पंचायत बाढ़ के चपेट में, तीन हजार से भी अधिक घरों में घुसा गंगा नदी का पानी

कटिहार: बरारी के 6 पंचायत बाढ़ के चपेट में, तीन हजार से भी अधिक घरों में घुसा गंगा नदी का पानी

संक्षेप:

बरारी प्रखंड में काढ़ागोला गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण आधा दर्जन पंचायतों में स्थिति गंभीर हो गई है। तीन हजार से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। विधायक बिजय सिंह निषाद ने प्रभावित...

Aug 10, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बरारी। संवाद सूत्र काढ़ागोला गंगा नदी मे आयी भीषण बाढ़ से कारण बरारी प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत जो पूरी तरह बाढ़ के चपेट में आ गया है। तीन हजार से अधिक घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।बाढ़ पीड़ीत परिवारों के बीच त्राहिमाम मचा हुआ है। पीड़ीत परिवार जो अपने अपने बाल बच्चो व माल मवेशियो के साथ बांध और सड़क के किनारे शरण लिये हुए हैं।लेकिन प्रशासनिक तौर पर फिलहाल राहत कार्य नही चलाया गया है।जानकारी मिलते ही बरारी के विधायक बिजय सिंह निषाद ने स्वयं नाव से प्रखंड के मोहना चांदपुर बैशा गोविन्दपुर सुखासन पंचायत के बाढ़ से प्रभावित ईलाको का दौरा कर पीड़ित परिवारों से डोर टू डोर मुलाकात कर समस्याओ से अवगत हुए।बाढ़

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित परिवारों के समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर सामुदायिक कीचन आवागमन के लिए नाव शुद्ध पानी पिने के लिए चापाकल ईलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर कैम्फ और मवेशियों के लिए चारा सहित पीड़ित परिवारों के लिए सारी सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।जिससे की इस संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके इसके लिए पहल की।विधायक बिजय सिंह निषाद ने बाढ़ पीड़ितों परिवारों से कहा कि उनकी समस्या के निदान के लिए वह 24 घंटे तैयार हैं।कोई बात हो तो तुरन्त संपर्क करें निदान कराया जाएगा।बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि बाढ़ राहत अनुदान स्वरूप पैसा सबको मिलेगा एवं फसल क्षति पशुओं की मृत्यु होने पर मुआवजा दिलाने का अपने स्तर से भी प्रयास कर मुआवजा दिलाया जायेगा।मौके पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान जदयू विधायक विजय सिंह निषाद के साथ जदयू दर्जनों जदयू कार्यकर्ता एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि आदि लोग उपस्थित थे।