बांका : प्रखंड के पैर पंचायत अंतर्गत डुरमरजोर स्कूल में दो माह से पानी की समस्या, बच्चे परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड के पैर पंचायत अंतर्गत डुरमरजोर स्थित प्राथमिक विद्यालय

बांका : प्रखंड के पैर पंचायत अंतर्गत डुरमरजोर स्कूल में दो माह से पानी की समस्या, बच्चे परेशान

बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड के पैर पंचायत अंतर्गत डुरमरजोर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पिछले दो महीनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल में लगे हैंडपंप के खराब रहने के कारण बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो गई है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि कई बार विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। पानी के अभाव में स्कूल की साफ-सफाई और मिड-डे मील व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है ताकि बच्चों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।