आकाशवाणी का विशालकाय टावर ध्वस्त, बिजली के साथ टेलीकॉम सेवाएं भी ठप
फोटो जगह-जगह पेड़, बिजली के पोल और होर्डिंग्स जमींदोज हो गए एआईआर टावर के गिरने

भागलपुर, वरीय संवाददाता। सोमवार रात भागलपुर में आए भीषण चक्रवाती तूफान ने पूरे शहर में तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़, बिजली के पोल और होर्डिंग्स जमींदोज हो गए। वहीं कई घरों के छप्पर और एस्बेस्टस उड़ गए। इस आपदा के बीच बौंसी रोड के अलीगंज स्थित ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) का एक विशालकाय टावर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रहा कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आकाशवाणी की सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो गईं।
आकाशवाणी सेवाओं पर प्रभाव
आकाशवाणी भागलपुर केंद्र के प्रभारी अतुल प्रियदर्शन ने बताया कि अलीगंज स्थित एआईआर टावर के गिरने से केवल मीडियम वेव (एमडब्ल्यू) फ्रीक्वेंसी बाधित हुई है, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। हालांकि, रेडियो एप और एफएम सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित व सुचारु हैं। तूफान का असर रिहायशी इलाकों पर भी पड़ा। वार्ड नंबर 51 के निवासी पवन कुमार के घर पर पीपल के पेड़ की एक विशाल शाखा गिर जाने से मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क पर असर
इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क भी रहा प्रभावित
तूफान के कारण केवल बिजली के तार ही नहीं टूटे, बल्कि टेलीकॉम और इंटरनेट प्रदाताओं के केबल भी भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते मंगलवार को दिनभर सरकारी और निजी कंपनियों के मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं चरमराई रहीं। मंगलवार सुबह से ही बिजली विभाग और विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के तकनीकी कर्मचारियों की टीमें मैदान में उतर गईं। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर टूटे हुए तारों को जोड़ने और नेटवर्क कनेक्शन को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि शहर को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाया जा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


