Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSevere Cold Continues in Bihar Cloudy Weather Expected to Persist
सुबह की धूप से मिली राहत, दोपहर बाद सर्द हवा से ठिठुरा जनजीवन

सुबह की धूप से मिली राहत, दोपहर बाद सर्द हवा से ठिठुरा जनजीवन

संक्षेप:

भागलपुर में कड़ाके की ठंड से राहत के लिए शनिवार को धूप निकली, लेकिन बाद में बादलों ने धूप को छिपा लिया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी ठंड बढ़ सकती है, और दोनों दिन कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Jan 04, 2026 10:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर और पूर्वी बिहार के लोगों के लिए मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से खिली धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से जो थोड़ी बहुत राहत दी थी, वह शनिवार दोपहर बाद खत्म हो गई। शनिवार को दोपहर तक तो सूरज चमका, जिससे दिन का तापमान थोड़ा बढ़कर 20 डिग्री के पार पहुंचा, लेकिन उसके बाद आसमान में बादलों ने ऐसा डेरा जमाया कि सूरज पूरी तरह ढक गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रही-सही कसर 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज और बर्फीली पछुआ हवा ने पूरी कर दी, जिससे शाम होते-होते ठंड और भी ज्यादा जानलेवा हो गई। मौसम विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि रविवार और सोमवार को ठंड का यह सितम और बढ़ेगा। इन दोनों दिनों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की आशंका है, जिसका मतलब है कि दिन में भी आपको गलन वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री और रात के पारे में दो से ढाई डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसलिए अगले 48 घंटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि मंगलवार से हालात सुधरने लगेंगे। भले ही मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहे, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलने की उम्मीद है और तापमान में भी सुधार देखने को मिलेगा।