Severe Cold and Dense Fog in Supaul District Local Demands for Heating Facilities सुपौल : शाम ढलते ही ठंड की कनकनी से लोगों को हो रही परेशानी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSevere Cold and Dense Fog in Supaul District Local Demands for Heating Facilities

सुपौल : शाम ढलते ही ठंड की कनकनी से लोगों को हो रही परेशानी

सुपौल जिले में शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है और घना कोहरा छा जाता है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। धूप खिलने पर राहत मिलती है। सिमराही बाजार में अलाव की कमी के कारण लोग प्रशासन से मदद मांग रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 29 Dec 2024 06:00 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : शाम ढलते ही ठंड की कनकनी से लोगों को हो रही परेशानी

सुपौल। जिले में शाम ढलते ही लोगों को कड़कती ठंड महसूस होती है। सड़कों पर घना कोहरा छाया रहता है। जिस कारण वाहन चालकों को कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि तकरीबन हर दिन धूप खिलने से लोगों को ठंड की कनकनी से राहत मिल जाती है। रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डग्रिी सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डग्रिी सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।सिमराही बाजार के जेपी चौराहे पर शनिवार की राय ठंड से कड़ाह रहे राहगीरों ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण सिमराही बाजार के जेपी चौराहे पर अलाव की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिस कारण परेशानी हो रही है। लोगों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों और प्रशासन से सिमराही बाजार के जेपी चौराहे पर अलाव सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।इधर रविवार को धूप खिलने से विभन्नि बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सिमराही, सरायगढ़, गणपतगंज, किशनपुर आदि बाजारों में रेडिमेड दुकानों पर गर्म कपड़ों के खरीदारों की भीड़ उमड़ी। दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। इस दौरान करजाइन बाजार में खरीदारी कर रही महिलाओं ने बताया कि जैकेट, कंबल, स्वेटर, टोपी आदि की कीमतों में उछाल आया है। वहीं व्यापारियों ने बताया कि कीमतों में ऊपर से बढ़ोतरी हुई है। माल ढुलाई खर्च बढ़ गया है।मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमण कुमार ने बताया कि धूप खिलने कारण पश्चिमी वक्षिोभ का असर नहीं दिख रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में पारा 10 डग्रिी से नीचे लुढ़कने की संभावना जताई है। बताया कि लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है। कृषि वज्ञिान केंद्र के प्रभारी सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि जिले में धान कटाई कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। रवि फसल के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मौसम फिलहाल रवि फसल के लिए ठीक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।