Bhagalpur News: अररिया: दुर्व्यवहार, मारपीट व छिनतई के बाद किया जानलेवा हमला
Bhagalpur News: अररिया के पलासी थाना क्षेत्र में मोहम्मद वसीक ने पूर्व झगड़े के चलते पांच लोगों पर अभद्र व्यवहार, मारपीट और जानलेवा प्रहार का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दावा किया है कि दरवाजे पर अपशब्दों का प्रयोग करने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट पलासी थाना क्षेत्र के हड़वा गांव निवासी मोहम्मद वसीक ने पूर्व झगड़े को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है। नामजदों में मोहम्मद कैय्यूम, मोहम्मद ईरशाद, मोहम्मद अब्दुल, बीबी शहीदा सहित अन्य को आरोपित किया गया है। घटना बीते 26 अगस्त शाम की बतायी गयी है। दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि पूर्व झगड़े को लेकर इन लोगों ने दरवाजे पर आकर अपशब्द का प्रयोग करने लगे, मेरी मां द्वारा मना करने पर मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर सिर जख्मी कर दिया।
इस दौरान बचाने आये परिवार के अन्य लोगों को भी मारपीट करते हुए जानलेवा प्रहार कर जख्मी कर दिया। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


