Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSevere Accident in Jamui Auto Rickshaw Crashes into Truck Driver Rescued
जमुई: खड़े ट्रक को ओटो ने पीछे से मारी टक्कर, ओटो चालक घायल

जमुई: खड़े ट्रक को ओटो ने पीछे से मारी टक्कर, ओटो चालक घायल

संक्षेप:

जमुई में एक गंभीर दुर्घटना में ऑटो ने एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक, जो लखीसराय का निवासी है, ऑटो में फंस गया। ग्रामीणों ने काफी मेहनत के बाद चालक को बाहर निकाला और उसे...

Aug 10, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जमुई। जमुई-गिधौर मुख्य मार्ग के सुग्गी गाँव के समीप रविवार की सुबह एक खड़े ट्रक में पीछे से ओटो ने टक्कर मार दी। जिससे ओटो और उसका चालक ट्रक ले पिछले हिस्से में जाकर फंस गया। दुर्घटना की सूचना होने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर काफी मशक़्क़त के बाद किसी तरह ओटो में फंसे चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ओटो चालक की पहचान लखीसराय निवासी डब्लू साह के रूप में हुई है। बताया जाता है ओटो पर टमाटर लेकर झाझा की ओर जा रहा था, जैसे ही ओटो सुग्गी गाँव के समीप पहुंचा था कि अचानक ओटो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओटो का आधा भाग ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया और चालक भी ओटो में फंस कर रह गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वही घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़ कर फरार हो गया।