Bhagalpur News: हबीबपुर में जनाजा लेकर कब्रिस्तान पहुंचे सात लोग करंट की चपेट में आए
Bhagalpur News: छह लोगों को जेएलएनएमसीएच में चल रहा इलाज लोगों का बिजली कंपनी पर लापरवाही का

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। हबीबपुर नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे जनाजा लेकर कब्रिस्तान पहुंचे सात लोग करंट की चपेट में आ गए। आनन फानन में सभी जख्मी लोगों को जेलएनएमसीएच पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। सभी लोग इमामपुर पंचायत की पूर्व मुखिया जाहिदा खातून के जनाजा के साथ हबीबपुर अस्पताल के बगल में कब्रिस्तान पहुंचे थे। जनाजा के साथ पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि रिंकू ने बताया कि कब्रिस्तान में मिट्टी देने के क्रम में यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों को 11 हजार वोल्ट के तार से करंट लगा। कब्रिस्तान के ऊपर से कम दूरी पर 11 हजार का तार गुजरा है। घायलों में असद, मो. खुशहाल, मो. जैनूल, शहबाज, मो. अफरोज, अल्ताफ इमरान और जब्बार शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिजली कंपनी की लापरवाही है। जैसे ही घटना की सूचना मिली मोहल्ले के सभी लोग पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया。
11 हजार वोल्ट का तार नहीं गिरा, सर्विस वायर में कट से हुआ हादसा
भागलपुर। अलीगंज सब डिवीजन के सहायक अभियंता रितेश कुमार का कहना है कि 11 केवी के तार से किसी को करंट नहीं लगा है। घटना के तुरंत बाद वहां टीम को भेजकर जांच करायी गई। जांच में आशंका जताई गई है कि किसी सर्विस वायर में कट होने के कारण यह हादसा हुआ है। यदि हाईटेंशन तार गिरा होता तो कुछ ही सेकेंड में बड़ा हादसा हो सकता था। 11 हजार लाइन में अगर फॉल्ट आता है या तार टूटकर गिरता है तो स्वत: लाइन ट्रिप कर जाती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, स्पष्ट है कि हाईटेंशन लाइन में कोई खराबी नहीं थी। हालांकि वहां डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की जांच करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि उसी कब्रिस्तान के अंदर एक ट्रांसफार्मर भी है। जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि ईंट फेंककर फेज तोड़ा गया और ट्रांसफार्मर का हैंडल काटने के बाद बिजली आपूर्ति बंद हुई। इससे ऐसा लगता है कि किसी सर्विस वायर में कट होने की वजह से लोग करंट की चपेट में आए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


