सहरसा: भागवत कथा सुनने से जीवन में नहीं आती है कठिनाई

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सहरसा के पुरब बाजार स्थित नलकूप परिसर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम श्री सनातन नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। अंतरराष्ट्रीय कथावक्ता डॉ शिवानी कृष्ण शुक्ला ने कथा का शुभारंभ किया, जिसमें कथा का श्रवण करने से जीवन में कठिनाइयों का न आना बताया गया।

सहरसा: भागवत कथा सुनने से जीवन में नहीं आती है कठिनाई

सहरसा से मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट शहर के पुरब बाजार स्थित नलकूप परिसर में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्री सनातन नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या महिला, युवती शामिल हुए। कलश यात्रा यज्ञ स्थल राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मैदान नलकूप परिसर से निकल कर पंचमुखी मंदिर विद्यापति नगर, पूरब बाजार, कॉलेज गेट, बंगाली बाजार, शंकर चौक पहुंचा ।जहां मंदिर परिसर में विधिविधान के साथ पुजा हुआ और पोखर से कलश में जल भर कर डीबी रोड, गंगजला चौक, प्रताप चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा ।

वहां मंडप प्रवेश, मूर्ति पूजन किया गया। वृंदावन से आए अंतरराष्ट्रीय कथावक्ता डॉ शिवानी कृष्ण शुक्ला द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। उन्होंने श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जो भी इस कथा का श्रवण करता है उनके जीवन में कभी भी किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आती है। आचार्य डॉ नवनीत कुमार ने कहा यज्ञ होने से संपूर्ण विश्व का कल्याण होता है। सुख समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है ।मनुष्य का द्वेशभाव खत्म होता है।मुख्य यजमान डॉ प्राणमोहन सिंह एवं डॉ नीलू सिंह ने कहा भागवत कथा सुनने मात्र से जीवन का सारा दुःख समाप्त हो जाता है। आयोजन समिति के सागर कुमार नन्हें ने बताया संगीतमय भागवत कथा प्रतिदिन 4 बजे से शुरू होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।