Bhagalpur News: सड़क हादसे में युवक व सर्पदंश से महिला घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: सुल्तानगंज में देर रात सड़क दुर्घटना में मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा, एक महिला सुगंधा देवी को सर्पदंश की आशंका के कारण मायागंज रेफर किया गया है।

Bhagalpur News: सुल्तानगंज। सीएचसी सुल्तानगंज में शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नाथनगर के बैरिया निवासी मनीष कुमार को लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अविलंब मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। इधर, सर्पदंश की आशंका को लेकर एक महिला सुगंधा देवी को मायागंज शनिवार को रेफर किया गया है।


