बांका: एम्बुलेंस-बाइक टक्कर में युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र में कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क पर एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक डब्ल्यू दास गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक और एम्बुलेंस की टक्कर में युवक की स्थिति गंभीर है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल को रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया गया।

बांका: एम्बुलेंस-बाइक टक्कर में युवक घायल

बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क पर टोनापाथर लाइन होटल के समीप देर रात एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल की पहचान ढकना गांव निवासी 24 वर्षीय डब्ल्यू दास, पिता लच्छु दास के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।