लखीसराय : पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, कई मजदूर घायल

Apr 07, 2026 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बड़हिया प्रखंड के दरौंक मोड़ पर सोमवार की शाम एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को टक्कर मारी। हादसे में दर्जन भर मजदूर घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को बड़हिया रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है।

लखीसराय : पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, कई मजदूर घायल

बड़हिया से दिग्विजय की रिपोर्ट बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र स्थित दरौंक मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम तब एक सड़क हादसा हो गया, जब भूसा (पशुचारा) लदा तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जबकि ट्रैक्टर पर सवार दर्जन भर से अधिक मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में शांति देवी, बिरंचि राम, भैया मुरमुर, गुलो महतो, राजेश कुमार, छोटेलाल हेमरम, रूबी लाल हेमरम, प्रेम बेसरा और मालती बेसरा समेत अन्य शामिल हैं।

ये सभी मजदूर बांका जिले के निवासी हैं। जो इन दिनों टालक्षेत्र में फसल कटाई के में लगे हुए हैं। चिकित्सक के अनुसार सभी घायलों में एक की स्थिति गंभीर रहने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया है। जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज बड़हिया रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।