Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSerious Irregularities in Daily Attendance at E-Education Fund Portal 12 Teachers Under Scrutiny in Lakhisarai
लखीसराय: ई-शिक्षा कोष पोर्टल में गड़बड़ी, शिक्षक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब

लखीसराय: ई-शिक्षा कोष पोर्टल में गड़बड़ी, शिक्षक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब

संक्षेप:

लखीसराय जिला शिक्षा कार्यालय ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर अनियमितताओं के मामले में 12 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि कुछ शिक्षकों ने नियमों का उल्लंघन किया और बिना उचित कारण के उपस्थिति में गड़बड़ी की। विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Dec 18, 2025 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कजरा, एक संवाददाता। लखीसराय जिला शिक्षा कार्यालय ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दैनिक उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर अनियमितता के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) लखीसराय ने मध्य विद्यालय महेशपुर कजरा के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सहित 11 अन्य शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। दिलचस्प बात यह है कि मध्य विद्यालय महेशपुर के तीन शिक्षकों से ई शिक्षा कोष पोर्टल पर गड़बड़ी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीईओ द्वारा जारी पत्र में उल्लेख है कि 17 दिसंबर 2025 को ई-शिक्षा कोष पोर्टल की जांच में यह सामने आया कि संबंधित शिक्षकों द्वारा उपस्थिति दर्ज करने में नियमों की अनदेखी की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई मामलों में इन उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद आउट उपस्थिति दर्ज नहीं की गई, जबकि कुछ अवसरों पर मार्क ऑन ड्यूटी बिना उचित कारण के अंकित पाया गया। इसके अलावा, दूसरे शिक्षकों द्वारा फोटो अपलोड कर उपस्थिति दर्ज करने जैसी गंभीर अनियमितताओं की भी पुष्टि हुई है। आचरण संहिता का उल्लंघन, गंभीर कदाचार की श्रेणी डीईओ ने स्पष्ट किया है कि यह कृत्य शिक्षक आचरण संहिता का उल्लंघन है और इसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना जाता है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के आलोक में इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वेतन भुगतान पर अस्थायी रोक पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि स्पष्टीकरण प्राप्त होने और उस पर निर्णय लिए जाने तक संबंधित शिक्षक के वेतन भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। डिजिटल अनुशासन पर जोर जिला शिक्षा प्रशासन ने सभी शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर समयबद्ध, पारदर्शी और नियमसम्मत उपस्थिति दर्ज करने की चेतावनी दी है, ताकि शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल अनुशासन बना रहे। किन-किन शिक्षकों को जारी किया गया स्पष्टीकरण शबनम अंसारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिम गिद्दा हलसी, प्रमोद कुमार प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय महेशपुर कजरा, मुन्नीलाल चौधरी मध्य विद्यालय महेशपुर कजरा, रामकुमार मध्य विद्यालय महेशपुर कजरा, अजय कुमार प्राथमिक विद्यालय रामनगर पिपरिया, हेमंत कुमार यादव उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर पिपरिया, अजय कुमार प्राथमिक विद्यालय बाकुरा बरमसिया कजरा, अशोक कुमार गुप्ता प्राथमिक विद्यालय सिल्वे हलसी, अंजू कुमारी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दीरा हरेवा हलसी, संजीव कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लोशघानी कजरा, निशा कुमारी पब्लिक उच्च विद्यालय सूर्यगढ़ा, मोहम्मद साबिर अहमद उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिमी गिद्धा हलसी को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।