अररिया : भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, अधेड़ घायल
अररिया के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत भोरहर गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में कन्हैया शाह नामक एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 20 Sep 2025 03:59 PM

अररिया। एक संवाददाता नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भोरहर गांव निवासी कन्हैया शाह बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




