कुरसेला : एनएच-31 पर ठोकर से बाइक सवार घायल
कुरसेला में एनएच-31 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दिनेश भगत गंभीर रूप से घायल हो गए। वह समेली से लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

कुरसेला। एनएच-31 पर रविवार को ढाबा सुतारा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरसेला बाजार निवासी दिनेश भगत (55 वर्ष) समेली से बाइक द्वारा कुरसेला लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. उज्जवल कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद सीएचसी में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


