मधेपुरा: ट्रक और कार की भिड़ंत में छह जख्मी, तीन रेफर

Jan 18, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुरलीगंज में रविवार की सुबह एक कार और ट्रक की टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल को स्थानीय लोगों ने मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तीन को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी।

मधेपुरा: ट्रक और कार की भिड़ंत में छह जख्मी, तीन रेफर

मुरलीगंज। रजनी प्रसादी चौक के पास मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 मुख्य मार्ग पर रविवार की अहले सुबह करीब छह बजे कार व ट्रक के आमने सामने की टक्कर मे कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घालय हो गए। चिख पुकार और अफरा तफरी की माहौल उत्पन्न गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी घायलों निकाल मुरलीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देख तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलो की पहचान सुपौल जिला के प्रतापगंज तीनटोलिया वार्ड 14 निवासी रमेश चौघरी (40), आदित्य कुमार (10), सत्यम कुमार (13) को चोटे आई।

और गंभीर रूप से घायल उज्जवल कुमार (9), रामविलास मेहता (34), शंभू चौधरी (35) को रेफर किया गया। बताया गया कि एक आल्टो कार पर उक्त सभी लोग भागलपुर गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान मुरलीगंज के रजनी प्रसादी चौक पास कार को अनियंत्रित ट्रक ने जोड़दार टक्कर मार दिया। जिसमें अल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार सभी लोग जख्मी हो गए। इस बावत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि ट्रक और कार की टक्कर में कार चालक समेत छह लोग घायल हुए हैं। तीन व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।