सुपौल: पिपरा खुर्द में बस और ट्रक में सीधी टक्कर होने से 9 व्यक्ति घायल
रविवार को बिहार के सरायगढ़ में एनएच 27 पर महुली बस और सीमेंट लदा ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बस तथा ट्रक को जप्त कर लिया गया है।

सरायगढ़। प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के पास रविवार को एनएच 27 पर सुबह करीब साढ़े 4 बज बजे में पटना से पूर्णिया जा रही महुली बस और राघोपुर से सिमराही की ओर विपरीत दिशा से जा रही सीमेंट लदा एक ट्रक में सीधी टक्कर हो जाने के कारण बस में सवार कुल 9 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना से पूर्णिया जा रही महोली बस नंबर बीआर 33पी ए 6728 मे कुल 36 लोग सवार थे। पिपरा खुर्द गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही सीमेंट लदा ट्रक बीआर 50 जी 6362 के आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई।
बस और टक्कर में सीधी टक्कर होने से बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों को बस से बाहर निकल गया। भपटियाही थाना के पीटीसी विकास कुमार ने बस चालक पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के उमेश कुमार 40 साल को बस के केबिन से कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया। वहीं घायलों में पटना सिटी के दीपक जायसवाल 42 साल, अररिया जिला के ज्वाला राय 48 साल, मो. सलीम 13 साल, मो. दानिश 26 साल, मो. अब्दुल कादिर 25 साल घायल हो गये। वही कटिहार जिले के फलका गांव के बालेश्वर साह 47 साल, खगड़िया महेशखूंट गांव के अमित कुमार 50 साल, जहानाबाद मेहंदीपुर गांव के पप्पू कुमार 48 साल घायल हो गया। भपटियाही थाना पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को पुलिस की गाड़ी से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। डॉक्टर शहनवाज आलम ने सभी घायलों का इलाज किया। घटना में गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर उमेश कुमार,मो.अब्दुल कादिर और अमित कुमार को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना को बस और ट्रक को जप्त कर लिया गया है। एनएच एचआई की क्रेन से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटा दिया गया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


