मारपीट मामले के आरोपी एक आरोपी गिरफ्तार
बिहपुर के औलियाबाद निवासी अजय मिश्र पर दो मई को जानलेवा हमला हुआ। उनका इलाज मायागंज भागलपुर में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर लेकिन नाजुक है। लवकुश कुमार ने नदी थाना में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिनमें से एक, प्रशांत राज, गिरफ्तार किया गया है।

बिहपुर,संवाद सूत्र। दो मई को बिहपुर अंचल क्षेत्र के कोसी चिटिया बहियार में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद निवासी अजय मिश्र का इलाज मायागंज भागलपुर में चल रहा है। पुत्र लवकुश कुमार ने बताया कि हालत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है। इस घटना को लेकर नदी थाना में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें लवकुश कुमार ने गांव के ही शिवम कुमार, छोटू कुमार, प्रशांत राज, शंभूनाथ मिश्र और लक्ष्मण कुमार को नामजद किया है। सोमवार को नदी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एक आरोपी प्रशांत राज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


