तेज रफ्तार बाइक नारियल पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

त्रिवेणीगंज-प्रतापगंज सड़क मार्ग पर कुशहा गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार नारियल के पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में बाइक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर हालत में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

तेज रफ्तार बाइक नारियल पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर

त्रिवेणीगंज से मनोज रोशन की रिपोर्ट त्रिवेणीगंज-प्रतापगंज सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र की हरिहरपट्टी पंचायत के वार्ड 13 स्थित कुशहा गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर नारियल के पेड़ से टकरा गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। घटना में बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक को मामूली चोट लगी है। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया है, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहा है।

घायलों की पहचान थाना क्षेत्र की हरिरपट्टी पंचायत के कुशहा वार्ड 12 निवासी कुलानंद सरदार के पुत्र सिंपल कुमार (18) एवं जनार्दन सरदार के पुत्र जीतू कुमार (25) एवं लतौना दक्षिण पंचायत के मटकुरिया वार्ड पांच निवासी महिंदर सरदार के पुत्र सतीश कुमार (12) के रूप हुई है। इधर, घायलों के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को कुशहा गांव से उनका बेटा हरिहरपट्टी जा रहा था। इसी दौरान वार्ड 13 में कुशहा के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नारियल पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क किनारे खाई में जा गिरा। उधर, चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।