अररिया : ऑटो पलटने से चार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

रानीगंज के इंद्रपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक ऑटो पलटने से चार शिक्षिकाएं और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षिकाओं में कविता देवी, कुमारी अर्चना यादव, रेणु देवी और चंद्र रेखा देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अररिया : ऑटो पलटने से चार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

रानीगंज से पवन कुमार की रिपोर्ट... रानीगंज सरसी एसएच 77 पर इंद्रपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह ऑटो पलटने से ऑटो में सवार चार शिक्षिका व ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मझुवा पश्चिम पंचायत की कविता देवी उम्र 31 वर्ष, उत्तर प्रदेश निवासी 26 वर्षीया शिक्षिका कुमारी अर्चना यादव, बेगूसराय निवासी 55 वर्षीया शिक्षिका रेणु देवी और रानीगंज निवासी 56 वर्षीया चंद्र रेखा देवी शामिल हैं। घायलों में रानीगंज का ऑटो चालक मुकेश कुमार भी शामिल है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सभी शिक्षिका ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रही थी इसी दौरान सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया।

बीच सड़क पर कुत्ता आने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल शिक्षिकाओं को इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल रानीगंज लाया गया। जहां पर चिकित्सक डॉ राजू कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन शिक्षिकाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो चालक ऑटो में ही फंस गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद ऑटो से निकाला गया।रानीगंज फ़ोटो 01 घटनास्थल पर घायल शिक्षिका व दुर्घनाग्रस्त ऑटो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।