Bhagalpur News: बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक जख्मी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: अररिया-फारबिसगंज फोरलेन मार्ग पर हरिया के निकट बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक सफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Bhagalpur News: अररिया। अररिया-फारबिसगंज फोरलेन मार्ग स्थित हरिया के समीप बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक सफीक बताया जा रहा है।


