भागलपुर : स्कॉर्पियो ने मैजिक को ठोका, बाल-बाल बचे स्कूल के बच्चे

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : बायपास थाना क्षेत्र के भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क

भागलपुर : स्कॉर्पियो ने मैजिक को ठोका, बाल-बाल बचे स्कूल के बच्चे

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : बायपास थाना क्षेत्र के भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर आकाशवाणी गेट के समीप सेंट टेरेसा स्कूल की मैजिक गाड़ी को तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने ठोक दिया। गाड़ी में स्कूल के छात्र-छात्राएं बैठी थीं। स्कॉर्पियों के धक्के से मैजिक गाड़ी का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं गाड़ी पर बैठे स्कूल के छात्र-छात्रा को हल्की चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थीं कि स्कॉर्पियो पास खड़े ट्रक में जा घुसी। स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बायपास थाने की पुलिस ने घायल चालक को निकालकर इलाज के लिए अलीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, गाड़ी में फंसे बच्चे को निकाला गया। चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल से क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ी को थाने लाकर मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।