जमुई: गिद्धौर लार्ड मिंटो टॉवर चौक बाजार के निकट ट्रक बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल
गिद्धौर में एक दुर्घटना में मालवाहक ट्रक और बाइक की टक्कर में मोहम्मद निसारूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। निसारूद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गिद्धौर से सुमन पांडे की रिपोर्ट शनिवार को गिद्धौर बाजार में लार्ड मिंटो बाजार चौक के निकट मालवाहक ट्रक एवं बाइक के टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान जमुई के प्रतापपुर गांव निवासी स्व.मोहम्मद अल्लाउदीन के पुत्र मोहम्मद निसारूद्दीन के रूप में की गयी है। घटना को लेकर बताया जाता कि घटना में घायल प्रातापपुर गांव निवासी मोहम्मद निसारूद्दीन अपने किसी रिश्तेदार के यहां सुईया जाने के लिए निकला था, कि इसी दौरान गिद्धौर बाजार में मालवाहक ट्रक ने निसारूद्दीन की बाईक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाईक ट्रक के नीचे फंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।
इस घटना में घायल निसारूद्दीन शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से ईलाज हेतु दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।वजहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के देखरेख में प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु उन्हें जमुई रेफर कर दिया गया है। वहीं मामले की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक रंजीत राय द्वारा ट्रक वाहन एवं बाइक को कब्जे में ले लिया गया। वहीं चिकित्सक के अनुसार दुर्घटना में घायल व्यक्ति की स्थिति फिलहाल सामान्य बतायी जा रही है। मामले की पुलिसिया छानबीन जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


