शाहकुंड में ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन जख्मी
Apr 05, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
शाहकुंड। थाना क्षेत्र के शिवशंकरपुर के पास शुक्रवार की रात ऑटो और बाइक की टक्कर

थाना क्षेत्र के शिवशंकरपुर के पास शुक्रवार की रात ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें एक ऑटो चालक जगरिया निवासी दिवाकर कुमार (58), बाइक सवार घोरपीठिया निवासी गौतम कुमार (25) और मोहनपुर निवासी साकेत कुमार (22) शामिल हैं। इनको शाहकुंड सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि फर्द बयान अभी तक नहीं मिला है। घटना की सूचना पर वाहन को थाना लाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


