मुंगेर: जमालपुर डीजल शेड में हादसा, कम्प्रेशर मशीन की चपेट में आने से महिला रेलकर्मी घायल
जमालपुर के पूर्व रेलवे डीजल शेड में एक महिला रेलकर्मी शिखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। काम के दौरान उनकी साड़ी का पल्ला कम्प्रेशर मशीन में फंस गया। सहकर्मियों ने चीख सुनकर मशीन बंद की, जिससे उनकी जान बच गई। उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल और फिर हावड़ा ऑर्थो भेजा गया है।

जमालपुर से इम्तियाज आलम की रिपोर्ट पूर्व रेलवे डीजल शेड जमालपुर में शनिवार की सुबह ड्यूटी ऑन होते ही बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान एक महिला रेलकर्मी कम्प्रेशर मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई। चीख चिल्लाहट पर सहकर्मी शॉप में दौरे और मशीन बंद किया। जिससे उसकी जान बच गई। घायल रेलकर्मी लखीसराय जिला के अभयपुर स्थित घोंघी बरियरपुर निवासी स्वर्गीय अवध कुमार की पत्नी सह डीजल शेड जमालपुर के डीएवी सेक्शन की टेक्नीशियन शिखा देवी (50) है। फिलहाल घायल महिला रेलकर्मी को रेलवे मुख्य अस्पताल पहुंचाया है, जहां इलाज किया जा रहा है।
तथा बेहतर इलाज के लिए हावड़ा ऑर्थो भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीजल शेड के सीनियर डीएमई केके दास, रेल इंजन कारखाना जमालपुर के सिडब्लूएम विनय वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी व यूनियन नेता पहुंचे। रेल चिकित्सकों ने बताया कि महिला का दायां हाथ और पैर को हड्डी पर गहरा चोट है। फिलहाल जान का खतरा से बाहर है। सूत्रों ने बताया कि सुबह 9.15 बजे महिला रोज की तरह साफ सफाई कर रही थी, इसी दौरान उनकी साड़ी का पल्ला कम्प्रेशर मशीन के पंखे में फंस गया, और महिला मशीन की चपेट में आ गई। इस दौरान चीख चिल्लाहट के बीच हाथ और पैर मशीन में फंस गया। लोग दौरे और मशीन बंद कर जान बचाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


