Bhagalpur News: आठ दिनों से पड़ा रहा शव, दुर्गंध फैली तो खुला मौत का राज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर आजाद टोला में एक 75 वर्षीय महिला शांति देवी का शव उनके घर में लगभग आठ दिन बाद मिला। उनकी स्थिति इतनी खराब थी कि दुर्गंध फैल गई। महिलाएं अपने पति की मौत के बाद अकेली रह रही थीं और हाल ही में उनकी उनसे संपर्क नहीं हो सका था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bhagalpur News: आठ दिनों से पड़ा रहा शव, दुर्गंध फैली तो खुला मौत का राज

Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर आजाद टोला में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 75 वर्षीय वृद्ध महिला शांति देवी का शव उनके घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मौत के करीब आठ दिनों बाद शव मिलने से उसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। घर से तेज दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लोग मृतका के घर के आसपास इकठ्ठा होने लगे, लेकिन तेज दुर्गंध के कारण वहां खड़ा नहीं रह पा रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकता है। पुलिस द्वारा शव को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

मृतक महिला घर में रहती थी अकेले

मृतका की पहचान श्रीपुर आजाद टोला निवासी शांति देवी (75), पति स्व. गुरुदेव पोद्दार के रूप में हुई है। उनके पति मदन अहिल्या कॉलेज में किरानी के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2020 में पति के निधन के बाद से शांति देवी घर में अकेली रह रही थीं। उनकी दोनों बेटियां ज्योति कुमारी और जूली कुमारी शादीशुदा हैं और अपने-अपने ससुराल में रहती हैं.

ग्रामीण ज्ञानशक ने बताया कि जन्माष्टमी से कुछ दिन पहले शांति देवी की बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी

ग्रामीण ज्ञानशक ने बताया कि जन्माष्टमी से कुछ दिन पहले शांति देवी की बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी। हमारी उनसे मुलाकात हुई थी तो उन्होंने तबीयत खराब होने और आंख दिखाने के लिए नवगछिया जाने की बात कही थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका.

तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों को हुआ शक

ग्रामीण सह वार्ड पार्षद नागेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था और अंदर पंखा चलता हुआ दिखाई देता था। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर के अंदर वृद्ध महिला की मौत हो चुकी है। गुरुवार को दुर्गंध तेज होने पर ग्रामीणों ने दोनों बेटियों को सूचना दी। दोनों बेटियां मौके पर पहुंचीं। घर का ग्रिल अंदर से बंद था, जिसे काटकर लोग अंदर दाखिल हुए। अंदर बिस्तर पर शांति देवी का शव पड़ा था.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦शांति देवी की उम्र क्या थी?−
शांति देवी की उम्र 75 वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: आठ दिनों से पड़ा रहा शव, दुर्गंध फैली तो खुला मौत का राज