आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए प्रतिभागियों ने दिखाया दम

Apr 07, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए चयन ट्रायल सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन बैडमिंटन, तीरंदाजी और बास्केटबॉल के ट्रायल हुए। पांच जिलों के करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन के बाद मेधा सूची बनाई गई है, जो बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को भेजी जाएगी।

आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए प्रतिभागियों ने दिखाया दम

भागलपुर, वरीय संवाददाता एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए भागलपुर जिले में चयन ट्रायल का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया है। जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जयनारायण कुमार ने बताया कि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। पहले दिन बैडमिंटन बालक-बालिका, तीरंदाजी बालक-बालिका और बास्केटबॉल बालक वर्ग का चयन ट्रायल क्रमश: साहू उच्च विद्यालय, साहू परबत्ता एवं बैडमिंटन इंडोर हॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट सैंडिस कंपाउंड में कराया गया।चयन ट्रायल में खिलाड़ियों को शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ आदि के साथ-साथ संबंधित खेल विधा स्किल की जांच की गई। इसमें पहले दिन पांच जिले भागलपुर, बांका, बेगूसराय, मुंगेर एवं खगड़िया के कीरब 150 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

चयन ट्रायल के बाद मेधा सूची तैयार की गई है। यह सूची बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना को भेजी गई। राज्य के आधार पर अंतिम सूची जारी होगी।चयनकर्ता के रूप में चंदन कुमार सिंह, शिवम कुमार भगत, विनेश हेंब्रम, आशुतोष कुमार, रूपेश राज, शशि प्रताप सिंह, भानु प्रताप, कुंदन कुमार, निशांत कुमार आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर नीरज कुमार, अशोक कुमार, रविकांत रंजन, गोपाल कुमार, संजीव कुमार, अंजन कुमार, चंद्रभूषण कुमार, किरण कुमारी, कुंदन कुमार, विक्की कुमार, मृणाल किशोर आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।