
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्किंग स्थलों की हो रही सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह नवंबर को भागलपुर में होने वाली चुनावी सभा की सुरक्षा तैयारियों के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। सभा स्थल पर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है और चुनावी ड्यूटी पर लगे कर्मियों की पूरी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। 28 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है।
भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह नवंबर की होने वाली चुनावी सभा को लेकर प्रशासन की सुरक्षा संबंधित तैयारी जोरों पर है। सभा स्थल हवाई अड्डा मैदान में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मियों की गेट पर पूरी जांच के बाद ही अंदर घुसने की अनुमति मिल रही है। इधर, संभावित भारी भीड़ को लेकर भी लगाए जा रहे बांस-बल्ले की जांच की जा रही है। सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि हवाई अड्डा मैदान आने के लिए छह तरफ से आई गाड़ियों को रोकने के लिए 28 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

यहां रुकेंगी चुनावी सभा में आ रही गाड़ियां पार्किंग स्पॉट 1 : शाहकुंड-सुल्तानगंज एवं जगदीशपुर-गोराडीह की ओर से आने वाली गाड़ियां (दोगच्छी-जिच्छो चौक-बायपास होते हुए) बायपास थाना के सामने खाली स्थल एवं बायपास थाना के समीप बगीचा में रोकी जाएगी। पार्किंग स्पॉट 2 : नवगछिया की ओर से आने वाली गाड़ियां (जीरोमाइल चौक से पहले हाउसिंग बोर्ड जाने वाली सड़क होते हुए) सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल के पीछे मैदान, राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज के सामने सरकारी भवन, राय हरिमोहन ठाकुर हाई स्कूल और महिला आईटीआई कॉलेज में रुकेंगी। पार्किंग स्पॉट 3 : कहलगांव-सबौर की ओर से आने वाली गाड़ियां ट्रिपल आईटी, इंजीनियरिंग कॉलेज, सबौर हाई स्कूल, सबौर में रुकेंगी। पार्किंग स्पॉट 4 : नाथनगर-मुख्य शहर से आने वाली गाड़ियां सीएमएस स्कूल, जिला स्कूल, लाजपत पार्क मैदान, टीएनबी कॉलेजिएट और मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज में रुकेंगी। पार्किंग स्पॉट 5 : बायपास-गोराडीह की ओर से आने वाली गाड़ियां बायपास स्थित टोल प्लाजा के बगल में, जिच्छो चौक के बगल में स्थित प्रतिमा मोटर पार्ट्स के नजदीक और वंशी टीकर स्थित सूरज चौक के पास मटन दुकान के पीछे लगाई जाएंगी। पार्किंग स्पॉट 6 : नवगछिया-कहलगांव की ओर से आने वाली गाड़ियां होली फैमिली रोड स्थित आयुष गैस गोदाम के पास, दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के बगल में स्काई वुड परिसर में, उच्च विद्यालय बहादुरपुर, ग्राम पंचायत बरारी में, जीरो माइल स्थित सिल्क मिल में, जीरो माइल स्थित मजार के पास (सिल्क मील के सामने) चाणक्या विहार के पास (जहां डिजनीलैंड मेला लगा था), चाणक्या विहार आयकर परिसर में, बरारी स्थित किलकारी भवन परिसर में और महिला आईटीआई बरारी के परिसर में और ट्रिपल आईटी, सबौर में रोकी जाएंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




