लखीसराय: यूजीसी बंदी व माघी पूर्णिमा को लेकर कड़ी सुरक्षा

Feb 01, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय में यूजीसी बंदी के आह्वान और माघी पूर्णिमा के मौके पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया। महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पूर्व से रणनीति बनाई, और धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई।

लखीसराय: यूजीसी बंदी व माघी पूर्णिमा को लेकर कड़ी सुरक्षा

लखीसराय। शहर में यूजीसी को लेकर आहूत बंदी के आह्वान और माघी पूर्णिमा के पावन अवसर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे शहर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया। लेकिन यूजीसी के द्वारा आहुतबंध में कोई हरकत नहीं हुई और बंदी भी नहीं हुई। डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अवधेश दीक्षित के स्पष्ट निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। शहीद द्वार, विद्यापीठ चौक, जमुई मोड़, बाजार समिति, आरलाल कॉलेज मोड़ सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल के साथ-साथ अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई।

इन स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी गई। बंदी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व से ही रणनीति तैयार की गई थी। जगह-जगह दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की प्रतिनियुक्ति की गई, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित प्रशासनिक निर्णय लिया जा सके। पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे और हालात पर नजर बनाए रखे। माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों पर भी विशेष सतर्कता बरती गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;