कम पड़े जैमर, अब जुगाड़ की तैयारी
संक्षेप: हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव चुनाव में वीआईपी की चुनावी सभा में सुरक्षा की कवायद वीआईपी के

भागलपुर, वरीय संवाददाता। विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावी सभा के लिए वीआईपी का आगमन शुरू हो चुका है। उनकी सभाओं में सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए कवायद की जा रही है। उसी सिलसिले में जैमर की भी मांग बढ़ गई है। मुख्यालय के पास सीमित संख्या में जैमर होने से अब जिलों में नई व्यवस्था को कहा गया है। पोर्टेबल मिनी जैमर की व्यवस्था होगी और उसके लिए जेनरेटर रखना जरूरी है। पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर सहित सभी जिलों को पोर्टेबल जैमर के लिए पांच केवीए का जेनरेटर उपलब्ध कराने को कहा है। वर्तमान में तीन बड़े और छह पोर्टेबल जैमर ही उपलब्ध भागलपुर सहित सभी जिलों को पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि वर्तमान में राज्य में बड़े जैमर के तौर पर सिर्फ तीन व्हीकल माउंटेड जैमर उपलब्ध हैं जिनमें एक विशेष सुरक्षा दल के पास और दो सुरक्षा प्रभाग को आवंटित हैं।
इसके अलावा सिर्फ छह पोर्टेबल मिनी जैमर ही उपलब्ध हैं। ऐसे में देखा जाए तो राज्य में छोटे और बड़े सिर्फ नौ जैमर ही उपलब्ध है। जैमर की कमी को दूर करने के लिए ही जिलों को जेनरेटर की व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि पोर्टेबल मिनी जैमर का इस्तेमाल किया जा सके। पुलिस मुख्यालय से एसपी (सिक्योरिटी) ने अपने पत्र में यह भी बताया है कि इसको लेकर डीजीपी का अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। बॉक्स यह होता है जैमर, ऐसे करता है काम वीवीआईपी और वीआईपी की सभाओं में जैमर का इस्तेमाल आवश्यक होता है। जैमर की बात करें तो यह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो एक निश्चित क्षेत्र में मोबाइल फोन, वाई-फाई, जीपीएस सहित अन्य वायरलेस संचार संकेतों को बाधित करता है। वे सभी सिग्नल प्राप्त करने या भेजने में असमर्थ हो जाता है। यह संकेत सेल फोन और सेल टावर के बीच सामान्य संचार के लिए आवश्यक कमजोर सिग्नल को दबा देता है। इस वजह से जैमर की सीमा के भीतर के सभी मोबाइल फोन सिग्नल को खो देते हैं, जिससे वे कॉल करने, प्राप्त करने या डेटा का उपयोग करने में असमर्थ हो जाते हैं। किसी वीआईपी के आसपास के क्षेत्र में कॉल, मैसेज या किसी अन्य संचार का आदान प्रदान नहीं हो, जैमर से यह सुनिश्चित किया जाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




