बांका : सुईया बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, भाईचारे से पर्व मनाने की अपील

Mar 02, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बांका। एक संवाददाता होली पर्व को लेकर सुईया थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बांका : सुईया बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, भाईचारे से पर्व मनाने की अपील

बांका। एक संवाददाता होली पर्व को लेकर सुईया थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य बाजार, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया गया। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पर्व के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि लोग निर्भय होकर त्योहार मना सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।