
बूथों पर उपयोग में आने वाले ईवीएम चिह्नित
संक्षेप: ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन सातों विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों
भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र, गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र, पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र (अजा), कहलगांव विधानसभा क्षेत्र, भागलपुर विधानसभा क्षेत्र, सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र और नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों ने बुधवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन सभागार में ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन किया। इस दौरान ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। द्वितीय रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के बाद, मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम की सूची और सुरक्षित ईवीएम की सूची सभी प्रतियोगी उम्मीदवारों के साथ साझा की गई। ये ईवीएम मतदान के दिन संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जाएंगी। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न होता है।

इस प्रक्रिया में प्रथम रैंडमाइजेशन के बाद विधानसभा वार उपलब्ध कराये गये ईवीएम को रैंडम रूप से मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है और मतदान केन्द्र आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम एवं वीवीपैट को सुरक्षित रख लिया जाता है। सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के बदले चेंज करने के रूप में किया जाता है। बताया गया कि द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम (ईएमएस पोर्टल) के माध्यम से की जाती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




