सहरसा: अधिकार के लिए करना होगा संघर्ष
सहरसा में रविवार को विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा की दूसरी बैठक आयोजित की गई। लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बढ़ई, लोहार, सोनार, कुम्हार, ठठेरा समाज को एकजुट होकर वोट की ताकत को पहचानने का संकल्प लिया गया। 26 अप्रैल को फिर से बैठक करने का निर्णय लिया गया।

सहरसा, नगर संवाददाता। जिला परिषद परिसर में रविवार को विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा के तत्वावधान में बढ़ई , लोहार, सोनार, कुम्हार, ठठेरा समाज की दूसरी बैठक आयोजित हुई। पाठशाला परिसर में लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक उत्थान के लिए विश्वकर्मा के पांचों जाति को एक मंच पर एकजुट होकर अपनी ताकत को वोट में बदलने का संकल्प लेते 26 अप्रैल को बैठक करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कहा कि अधिकार के लिए लिए संघर्ष करना पड़ेगा। बैठक में अधिवक्ता लीलाधर शर्मा, राम कुमार शर्मा, गणेश विश्वकर्मा, विजेंद्र शर्मा, केडी शर्मा, कृष्णदेव पंडित, टुनटुन पंडित, अक्षय पंडित ,प्रमोद पंडित, महेश पंडित, सुजीत कुमार शर्मा, आनंदी शर्मा ,हरे राम शर्मा, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, दीप नारायण शर्मा, पिंटू शर्मा, श्यामल किशोर शर्मा,पवन सूतिहार, कुमार सुरेश भारती, सुनील शर्मा,शशि सोनी ,भारत प्रसाद स्वर्णकार ,प्रदीप ठाकुर, संजय सोनी,राजन पंडित, मनीष शर्मा, मणिकांत शर्मा, रामविलास शर्मा, टुनटुन शर्मा, सुभाष शर्मा, कैलाश शर्मा, कैलाश कुमार, सूतिहार सुरेंद्र, जवाहर शर्मा, विदुर बढ़ई ,भरत मिस्त्री,बृजमोहन विश्वकर्मा, वेद प्रकाश भारती,रितेश कुमार शर्मा, शिवनाथ कुमार, राजू शर्मा, चंद्र किशोर शर्मा, मोनू मिस्त्री, रंजीत सूतिहार ,सुरेंद्र शर्मा ,सत्यनारायण पंडित, नरेश मिस्त्री ,रघुनंदन शर्मा ,भूपेंद्र शर्मा मैथिली, लाल बहादुर शर्मा, गोविंदाचार्य , राम मिस्त्री आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


