ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजैविक कॉरिडोर के 2028 किसानों को अनुदान की दूसरी किस्त दी गई

जैविक कॉरिडोर के 2028 किसानों को अनुदान की दूसरी किस्त दी गई

11500 रुपये प्रति एकड़ की दर से मिला अनुदान जैविक कॉरिडोर के बाहर के भी

जैविक कॉरिडोर के 2028 किसानों को अनुदान की दूसरी किस्त दी गई
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 04 Mar 2021 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

11500 रुपये प्रति एकड़ की दर से मिला अनुदान

जैविक कॉरिडोर के बाहर के भी किसान कर रहे खेती

भागलपुर, वरीय संवाददाता

जैविक कॉरिडोर योजना के तहत 2028 किसानों को अनुदान की दूसरी किस्त भी मिल गई है। जैविक कॉरिडोर के तहत जिले में दो हजार एकड़ में जैविक खेती करायी जा रही है। इसमें कुल 2028 किसान शामिल हैं। जिला कृषि पदाधिकारी केके झा ने गुरुवार को बताया कि सात प्रखंडों में कुल 24 ग्रुप बनाकर जैविक खेती करायी जा रही है।

जैविक कॉरिडोर के इन सभी ग्रुप का बासोका बिहार से पंजीयन हो चुका है। इसके बाद भारत सरकार के पोर्टल पर भी जानकारी अपलोड कर दी गई है। एक्सटर्नल इंस्पेक्शन के बाद सभी 24 समूहों को सी-1 सर्टिफिकेट मिल गया है जो बड़ी उपलब्धि है। सभी समूहों को सी-1 सर्टिफिकेट मिलने के बाद जैविक कॉरिडोर की योजना के तहत सभी किसानों को 11500 प्रति एकड़ की दर से अनुदान राशि की द्वितीय किस्त का भी भुगतान कर दिया गया है। अबतक बिहार में इतनी तेजी से किसी जिले में काम नहीं कराया गया हे। इसी काम में अव्वल रहने के कारण गुरुवार को पटना में जिला कृषि पदाधिकारी को सम्मानित भी किया गया। जिले में जैविक खेती का रकबा भी बढ़ रहा है। किसान बिना सरकारी अनुदान के भी जैविक खेती को अपना रहे हैं। सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दे रही है। जिले के सात प्रखंडों की 2000 एकड़ में सरकारी अनुदान से जैविक खेती हो रही है, लेकिन 325 एकड़ पर ऐसे किसान भी जैविक खेती कर रहे हैं जो सरकारी अनुदान योजना के तहत नहीं हैं। इसमें किसान स्वयं के खर्चे से काम कर रहे हैं। जैविक खेती की जो गाइडलाइन है, उसके अनुसार ही खेती कर रहे हैं। योजना है कि बिना अनुदान के भी जैविक खेती करने वाले किसानों के उत्पाद को सी सर्टिफिकेशन कराया जाय, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जिले में जैविक उत्पाद की निश्चित मात्रा उत्पादित हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें