Bhagalpur News: किशनगंज: महानंदा नदी में डूबे वृद्ध किसान की तलाश दूसरे दिन भी जारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट ​सदर थाना क्षेत्र की दौला पंचायत अंतर्गत पोरलाबाड़ी

Bhagalpur News: किशनगंज:  महानंदा नदी में डूबे वृद्ध किसान की तलाश दूसरे दिन भी जारी

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट ​सदर थाना क्षेत्र की दौला पंचायत अंतर्गत पोरलाबाड़ी गांव में शनिवार को महानंदा नदी में डूबे 65 वर्षीय वृद्ध किसान का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता किसान की पहचान पोरलाबाड़ी गांव निवासी मोहम्मद ईशा (65 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, शनिवार को मोहम्मद ईशा महानंदा नदी के समीप अपने मवेशी लाने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने या अन्य कारण से वह नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए और देखते ही देखते पानी में विलीन हो गए। किनारे मौजूद लोगों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद अंचल प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मोटर बोट और गोताखोरों की मदद से नदी में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

खोजबीन की प्रक्रिया

​सदर अंचल के सीओ राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शनिवार से ही त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। अंचल प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। हालांकि, नदी का जलस्तर और तेज बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौती बना हुआ है। अब तक वृद्ध का कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन तलाश जारी है।

सामान्य प्रश्न

किसान मोहम्मद ईशा कहाँ से हैं?
किसान मोहम्मद ईशा पोरलाबाड़ी गांव के निवासी हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।