
खगड़िया : मूर्ति विसर्जन के दौरान कोसी नदी में लापता युवक का तीसरे दिन भी पता नहीं
गोगरी अनुमंडल के पौरा थाना क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मूर्ति विसर्जन करने के लिए कोसी नदी में गए 27 वर्षीय राम कृष्ण कुमार लापता हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अपने ननिहाल लौंगा...
गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी अनुमंडल के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौगा के कोसी नदी घाट पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मूर्ति विसर्जन करने के दौरान लापता युवक का गुरुवार को तीसरे दिन भी पता नही चल सका।जबकि एसडीआरएफ की टीम दिनभर खोज में जुटी रही। घटना मंगलवार की शाम की है। स्थानीय लोगो ने बताया कि कोसी नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान ननिहाल आए भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसंडी गांव के रहने वाले बबलू मंडल के 27 वर्षीय पुत्र राम कृष्ण कुमार कोसी नदी में लापता हो गया। जो कृष्ण प्रतिमा विसर्जन करने नदी में गया था।
लापता युवक का लौंगा गांव में ननिहाल है। कृष्णा जन्माष्टमी का मेला देखने अपने ननिहाल आया था। बलतारा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य राय बहादुर सिंह का भांजा बताया जा रहा है। इधर गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बताया कि कोसी नदी में लापता युवक को बरामद करने एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है। फिलहाल लापता युवक की खोज जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




