एसडीओ ने पैक्स गोदामों और व्यापार मंडल की जांच की
पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता सोमवार को पीरपैंती

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता सोमवार को पीरपैंती पहुंचे। कई पैक्स गोदामों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुंदरपुर स्थित महेश राम पैक्स गोदाम का निरीक्षण कर क्रय किए गए धान की बोरियों की गोदाम के अंदर घुसकर गिनती की एवं भौतिक सत्यापन किया। अभिलेखों की भी जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने बारा पैक्स के गोदामों की भी स्थलीय जांच की। यहां गोदाम के बाहर 100 बोरी रखी धान को देख नाराजगी जतायी। उन्होंने गोराडीह, सौगिनी पैक्स की भी जांच की। जबकि प्यालापुर स्थित व्यापार मंडल की भी देर शाम जांच की। एसडीओ ने सभी जगह कम से कम 10 बोरों का भी वजन कराकर विस्तृत जांच पड़ताल की।
उनके साथ बीसीओ आशीष कुमार, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, रवि सिंह आदि भी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


