एसडीओ ने पैक्स गोदामों का निरीक्षण किया

Apr 05, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। एसडीओ कहलगांव कृष्णचंद्र गुप्ता शनिवार को पीरपैंती पहुंचे। प्रखंड परिसर का निरीक्षण

एसडीओ ने पैक्स गोदामों का निरीक्षण किया

एसडीओ कहलगांव कृष्णचंद्र गुप्ता शनिवार को पीरपैंती पहुंचे। प्रखंड परिसर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वे महेशराम में पैक्स गोदाम गए तथा जांच पड़ताल की। एसडीओ ने बताया कि फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया। स्टॉक पंजी की जांच कर मिलान किया गया। साथ ही वितरण एवं उठाव का जायजा लिया। एसडीओ वहां से गोकुल मथुरा भी गए तथा पैक्स की जांच की। उन्होंने बताया कि फिजिकल वेरिफिकेशन अभी जारी रहेगा। उनके साथ बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीसीओ आशीष कुमार, एमओ रवि कुमार आदि भी थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।