लखीसराय : स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रतिभागी सम्मानित
कजरा के मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 144 प्रतिभागियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिया गया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बच्चों में अनुशासन और सेवा का महत्व बताया, जबकि वरिष्ठ शिक्षक शांतनु कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कजरा (लखीसराय) से वैदेही शरण की रिपोर्ट मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन अवसर पर प्रशिक्षण में शामिल कुल 144 प्रतिभागियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान A ग्रेड प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षक शांतनु कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करता है।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जीवन में सदैव सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। वहीं वरिष्ठ शिक्षक शांतनु कुमार ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। समापन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा तथा प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल एवं गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


