Bhagalpur News: किशनगंज: रूईधासा विद्यालय में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू
Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूईधासा में स्काउट एवं

Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूईधासा में स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार गणेश ने संयुक्त रूप से स्काउट-गाइड का ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से शिविर की गतिविधियों में सामूहिक रूप से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। शिविर में जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता, रतन कुमार सहनी एवं गाइडर शाकिरा प्रवीण ने छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी।
विद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में अर्चना कुमारी, जितेंद्र नारायण गणेश, पूनम कुमारी गुप्ता, शालिनी सिंह, विनोद कुमार पंडित, गौरांग सिंह, नीलम दास, माधुरी सिंह, चंदा कुमारी एवं चांदनी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड के निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण एवं गतिविधियों में शामिल कराया जाएगा।


